ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत! रेप के बाद हत्या की आशंका, बगीचे में शव मिलने से सनसनी

13-Nov-2023 01:25 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची का शव केले के बागान से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


मृत मासूम बच्ची नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने नानी के घर आई थी और सोमवार की सुबह केला का पत्ता काटने के लिए केला बागान गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मासूम का शव केले के बागान से मिला। बच्ची की बेरहमी से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।


ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि गांव के ही किसी शख्स ने बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ रेप किया और बाद में फेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से बच्ची के अंडर गार्मेंट को बरामद किया है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने SH 55 को जाम कर दिया है और नारेबाजी शुरू कर दी है।