मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 05:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के लोगों की लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। केरल के बाद अब बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, बीते 8 जून को एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने यह संभावना जताई थी कि बिहार में मानसून की एंट्री 13 जून को हो सकती है लेकिन इससे एक दिन पहले ही 12 जून को मानसून ने बिहार में एंट्री ले ली।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून की उत्तरी रेखा अररिया के फारबिसगंज से होकर गुजर रही है। जिसका प्रभाव अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में देखने को मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसका असर बिहार के अन्य जिलों में भी दिखने लगेगा। बता दें कि करीब 17 साल बाद समय से पहले बिहार में मानसून की एंट्री हुई है।
मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वज्रपात के साथ आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत अन्य जिले में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजधानी पटना और गया जिले में 15 जून जबकि छपरा में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।