Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
21-Oct-2023 04:43 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के उसके पुराने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्श पिलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि को अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, बीते 11 अक्टूबर को पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मंदिर गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान लड़की के पुराने प्रेमी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही। आरोपी पुष्पराज के झांसे में आकर लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई। घर पहुंचने से पहले पुष्पराज ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया। पहले तो लड़की ने इनकार किया लेकिन पुष्पराज की जिद के आगे उसकी एक नहीं चली और लड़की ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई।
लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया और वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी लड़की के भाई को हत्या की धमकी दे रहा है।
केस दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपियों राजा और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी पुष्पराज और उसका एक अन्य साथी ज्योतिष फरार हैं। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, मुख्य आरोपी द्वारा केस उठाने के लिए लगातार दी जा रही धमकी से पीड़िता और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।