ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश, पीने के लिए गांजा नहीं दिया तो सीने में उतार दी गोली

01-May-2023 11:31 AM

By RAKESH KUMAR

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुबह सवेरे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांजा पीने के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव की है।


घायल युवक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव के रहने वाले शरीफ मियां के 18 वर्षीय बेटे सगीर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सगीर गांव में ही स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के पास बैठा हुआ था, तभी आरोपी अंकित कुमार वहां पहुंचा और उससे पीने के लिए गांजा मांगने लगा। सगीर ने गांजा देने से इनकार किया तो आरोपी पहले तो गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अंकित कुमार ने सगीर के सीने में गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


गोली लगते ही सगीर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सगीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिने का भरोसा दिलाया है।