ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, लूटपाट का विरोध करने पर महिला को मारी गोली; दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप

25-Jun-2024 12:55 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेला मोड़ के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक महिला को लूटपाट के दौरान घेरकर गोली मार दी।


जानकारी के अनुसार, अपराधियों द्वारा तीन गोली चलाई गई, जिसमें से महिला को एक गोली लगी है। गोली चलाने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बेला थाना पुलिस के साथ-साथ मिठनपुरा थाना पुलिस भी पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी है।


घायल महिला की पहचान समृद्धि वर्मा के रूप में हुई है, जो आर्यन वर्मा की पत्नी बताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुटी है। बेला थानेदार रंजना वर्मा ने कहा कि अपराधियों द्वारा फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। 


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है दिनदहाड़े छिनतई करने के चक्कर में बदमाशों ने पहले महिला को रोकना चाहा और जब महिला नहीं रुकी तो हवा में गोली चलाई। फिर भी महिला भागने की कोशिश कर रही थी, तभी अपराधी ने गोली मार दी है और बड़े आराम से भाग निकला। गोली चलने के बाद पूरे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। अब देखना है कि पुलिस की टीम पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है।