धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
24-Nov-2023 05:41 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है, जहां एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया गया। महिला पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के दबंगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन लोगों को उसके ऊपर दया नहीं आई और लोग उसके शरीर पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहे। दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ की है।
दरअसल, आरोपी महिला नारायणगढ़ निवासी प्रकाश चौधरी के घर में चोरी करने के बाद गांव के ही साधु चौधरी के घर में घुसी थी। महिला के पास चाबियों का गुच्छा था, जिसकी मदद से घर में घुसकर वह रुपया और गहना निकल रही थी। इसी दौरान महिला को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने महिला को जमकर पीटा। इस बीच महिला चिल्लाती रही और छोड़ने का गुहार लगाती रही लेकिन लोगो ने उसकी एक नहीं सुनी।
महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे महिला के शरीर पर डंडे बरसाए जा रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लोगों के चंगुल से बचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला को छुड़ाने आए लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला के परिजनों के द्वारा इसका सर्टिफिकेट भी दिखाया गया। पूरे मामले पर लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।