ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार: महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

27-Jul-2024 03:17 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्का ईशापुर गांव की है। 


मृतका की पहचान चक्का ईशापुर निवासी विनोद राय की 23 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह शव लटका हुआ पाया गया। मृतक महिला घर में अकेले रहती थी। अमृता का पति परदेश में मजदूरी करता है। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी।


मृतका की मां विभा देवी ने अमृता के भैसुर पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।