ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में महिला के साथ हैवानियत, पति के सामने ही चार दरिंदों ने किया गैंगरेप

16-Apr-2023 06:24 PM

By First Bihar

BANKA: बांका में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात घर में घुसे चार बदमाशों ने पति के सामने ही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर में रखे रुपए भी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी घर के बरामदे पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही चार लोग घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चारों आरोपियों ने घर में मौजूद महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया और घर में रखे 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


पूरे मामले पर रजौन थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई है। दोनों के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। महिला का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।