ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : महिला बैंककर्मी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बिहार : महिला बैंककर्मी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

18-Feb-2021 10:36 AM

MUNGER : मुंगेर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में विफल हो जा रही है. 

ताजा मामला मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के पुरानी हॉट रोड जलालाबाद की है, जहां अपराधियों ने महिला बैंककर्मी को गोली मार दी. गोली लगने से महिला बैंक कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया है.

घायल महिला की पहचान  जमालपुर रामपुर कॉलोनी के रहने वाले राम नरेश शर्मा की बेटी 25 साल की मोनिका कुमारी के रुप में की गई है. मोनिका  असरगंज जलालाबाद बंधन बैंक में कार्यरत है.  मोनिकाअपने असरगंज जलालाबाद स्थित महेंद्र दास के आवास से दूध लाने बाहर निकली थी, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.   गोली मोनिका के दाहिने हाथ में लगी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.