ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मुकेश सहनी ने किया ऐलान: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी बनेंगे CM, मोतिहारी में बोले..सरकार बनाओ अधिकार पाओ

01-Oct-2024 06:11 PM

By First Bihar

MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी सरकार बचाओं अधिकार यात्रा के दौरान मोतिहारी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। मुकेश सहनी ने महागठबंधन में डिप्टी सीएम पद को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है। 


चम्पारण और मिथिला के इलाके में ज्यादा से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और खुद मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनेंगे। दो नंबर की कुर्सी वीआईपी के पास रहेगी। उन्होंने मोतिहारी की जनता से कहा कि सरकार बनाओ अधिकार पाओ। 


मुकेश सहनी ने बिहार में बाढ़ की हालत पर कहा कि बिहार में कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन अधिकारी मस्त है और सरकार सुस्त है। सरकार के अधिकारी कोई काम करना नहीं चाहते हैं और बाढ़ में किसी भी पीड़ितों को सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है। बाढ़ पीड़ित परेशान है और लगातार बेघर हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात की चिंता नहीं है।


वही महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर किये जा रहे आंदोलन पर मुकेश सहनी ने कहा कि स्मार्ट मीटर एक बहुत बड़ा स्कैम है और इसे लेकर हमारे सहयोगी पार्टी लगातार विरोध कर रही है। हम सभ भी उनके इस आंदोलन में साथ हैं। आने वाले समय में जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को मुफ्त में बिजली दिया जाएगा।