ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, रेप के बाद आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली मिट्टी

09-Apr-2023 06:33 PM

By First Bihar

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी ने न सिर्फ बच्ची के साथ दुष्कर्म किया बल्कि हैवानियत की हद को पार करते हुए बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मिट्टी और बालू डाल दिया। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और अन्य लड़कियों को वहां से डांटकर भगा दिया। इसके बाद आरोपी लड़की को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लिडिंग होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मिट्टी और बालू डाल दिया।


पीड़िता की सहेलियों ने जब इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हे देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को सजा दिलाने की बात कही है।