समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
04-May-2020 05:01 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल खत्म हो गई है. माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षा विभाग के साथ हुई बातचीच में यह हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है.
माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है. बातचीत में तय हुआ है कि हड़ताल के दौरान का वेतन शिक्षकों को दिया जाएगा. हड़ताल के दौरान जो शिक्षकों पर कार्रवाई हुई थी उसको भी वापस लिया जाएगा.
कल से 40 हजार शिक्षक काम पर लौटेंगे
बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई है. उसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. जिसके बाद यह तय किया गया कि हड़ताल को खत्म किया जाए. बैठक के दौरान सरकार हड़ताल के दौरान के पैसा देने को तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में बात मान ली. कल से 40 हजार शिक्षक हड़ताल खत्म कर कल से सभी योगदान करेंगे. जिस जगह पर ड्यूटी मिलेगी वहां पर काम भी करेंगे. शिक्षकों की कई मांगों पर लॉकडाउन के बाद विचार किया जाएगा. बता दें कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. समान काम समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल हुई थी.