मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
27-Jan-2024 01:38 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियां तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर पार्टी रणनीति के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में भी जुट गई है। भाजपा के तरफ से बिहार के पल - पल जारी सियासी उथलपुलथ के बीच चुनाव प्रभारी ली लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दीपक प्रकाश को भी लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय टीम की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर 23 चुनाव प्रभारी की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक बिहार में विनोद तावडे और दीपक प्रकाश को चुनाव प्रभारी सह प्रभारी बनाया गया।इसके साथ ही झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेई को चुनाव प्रभारी सह प्रभारी बनाया गया है।
जबकि कर्नाटक में डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ एमपी में महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। केरल में प्रकाश जावडेकर को यह जिम्मेदारी दी गई। उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पंजाब में विजय भाई रुपाणी और डॉक्टर नरेंद्र सिंह सिक्किम में डॉक्टर दिलीप जायसवाल उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

