ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में मॉनसून का असर : राजधानी में शुरू हुई झमाझम बारिश, इन...

बिहार में मॉनसून का असर : राजधानी में शुरू हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

28-Jun-2023 07:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के कई जिलों में मानसून पहुंच गया है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह लोगों को बारिश देखने को मिला। भागने अगले 48 घंटे के भीतर राज्य में मानसून संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।


मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, सारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली जिले के कुछ इलाकों में शाम तक तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।


मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान सतही हवा की रफ्तार 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। राज्य के अनेक जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। पूरे राज्य में आज यानि 28 और 29 जून को भारी बारिश हो सकती है। इनमें किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। इसके साथ ही अगले पांच दिन राज्यभर में बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका बनी रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।