ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / बिहार में एक महीने के मासूम की हत्या: मां ही निकली दुधमुंही बच्ची...

बिहार में एक महीने के मासूम की हत्या: मां ही निकली दुधमुंही बच्ची की कातिल, कलेजे के टुकड़े को मौत की नींद सुला चावल के ड्रम से छिपाया

08-Sep-2024 04:23 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा में पिछले दिनों एक दूधमुंही बच्ची का शव चावल के ड्रम से मिलने के बाद सनसनी पैल गई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। बच्ची की हत्या कर चावल के ड्रम में किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने बच्ची की मां गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी सोनू कुमार राय की पत्नी नीरू कुमारी ने करीब एक महीने पहले बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची प्री-मेच्योर थी और सात महीने में ही उसका जन्म हो गया था। उसका वजन भी एक स्वस्थ बच्चे से कम था। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा रखा था। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार में जश्न का माहौल था।


प्री-मेच्योर होने के कारण बच्ची की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। जिसको लेकर उसे माता-पिता परेशान रहते थे। इसी बीच बुधवार को बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी। बच्ची के लापता होने की जानकारी मां ने ही पुलिस को दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बच्ची को खाट पर सुलाकर उसकी मां शौच के लिए गई थी और जब लौटकर आई तो बच्ची गायब थी।


थाने में मामला पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली और बच्ची का शव चावल भरे ड्रम से बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को बच्ची की मां पर शक था। 


पुलिस ने जब सख्ती से बच्ची की मां से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। अब पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी मां ने बताया है कि बच्ची की बीमारी से वह परेशान थी, इसलिए यह कदम उठा लिया।