ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में फिर से लव जिहाद! हिंदू लड़की को झांसा देकर साथ ले गया मो. साहिल, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; बीजेपी ने सरकार को चेताया

26-Dec-2023 10:45 AM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब मधेपुरा से लव जिहाद से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कॉलेज गई हिंदू लड़की अचानक गायब हो गई है। नाबालिग लड़की के परिजनों ने दूसरे समुदाय के लड़के पर झांसा देकर लड़की को गायब करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।


दरअसल, मठाही ओपी क्षेत्र के टेकठी, वार्ड नंबर एक निवासी राजकिशोर साह पत्नी सीमा देवी ने मधेपुरा थाना में अपनी 17 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के परिजनों के मुताबिक बीते 20 दिसंबर को उनकी बेटी कॉलेज के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को मुरलीगंज निवासी मो. कलाम के बेटे मो. साहिल ने अगवा कर लिया है। आरोपी लड़के का ननिहाल लड़की के घर के बगल में है। लापता लड़की के परिजनों ने मो. अफरोज और मो. फिरोज के पूरे परिवार का हाथ होने की बात कही है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह बबलू लड़की के परिजनों से मिलने टेकठी पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से पूरे घटना की जानकारी ली और इसे स्पष्ट तौर पर लव जिहाद का मामला बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन के भीतर लड़की को बरामद नहीं किया जाता है ति इसके खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।