RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Mar-2024 04:16 PM
By First Bihar
KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी को पिस्टल दिखाकर कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक का कर्मी लोन के पैसे वसूलकर वापस दफ्तर लौट रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने बैंककर्मी के पास मौजूद 1 लाख 67 हजार 900 रुपये के अलावे उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।