ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार से बड़ी खबर: लूटपाट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को लगी गोली

24-Aug-2024 09:49 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकान में लूटपाट की कोशिश की है। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मीनापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाशों ने तांडव मचाया है। बदमाशों ने किराना दुकान को लूटने की कोशिश की। फायरिंग में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गोली लगी है। घायलों की पहचान पिता नंदलाल शाह और उनका बेटा नीरज कुमार और तीसरा व्यक्ति विजय प्रभाकर है।


तीनों घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। एसपी पूर्वी सहियार अख्तर ने बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान पर गोलीबारी की घटना हुई है। चार बदमाशों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक पिता पुत्र थे, तीसरा अन्य व्यक्ति था। इलाज चल रहा है, सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है।