ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र से बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

02-Jun-2022 02:50 PM

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एसबीआइ के सीएसपी केंद्र की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश सीएसपी केंद्र में घुसे और हथियार की बल पर केंद्र से पांच लाख रुपए लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार में स्थित एसबीआइ के सीएसपी केंद्र को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। सीएसपी केंद्र में घुसे तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए पहले तो केंद्र में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। सीएसपी केंद्र से करीब पांच लाख रुपए लूटने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।


सीएसपी केंद्र के संचालक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। अभी दो दिनों पहले ही बदमाशों ने सीवान शहर के अति व्यस्ततम इलाके बबुनिया मोड़ के पास इंडियन बैंक से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए थे। बताते चलें कि सीवान में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बैखौफ बदमाश लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।