ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, रिटायर्ड दारोगा से 7 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश

14-Oct-2022 09:34 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज बाजार की है। यहां अपराधियों ने एक रिटायर्ड दारोगा से हथियार के बल पर सात लाख रुपए लूट लिये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र स्थित मैमा कोरथु गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा शुक्रवार को एकंगरसराय बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 7 लाख रुपए निकालकर बस से बंधुगंज बाजार उतरे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनकर काको बाजार की ओर फरार हो गए।पीड़ित रिटायर्ड दारोगा द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


घोसी थाने की पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराध की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है।