बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Dec-2022 12:15 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए हैं। सुबह सुबह लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इस घटना के बारें में बताया जा रहा है कि, दो बाइक से 5 की संख्या में आए अपराधियो ने समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही तीन अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए। झोला से लाखों रुपए के बंडल के साथ देशी पिस्तौल भी बरामद।
इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया।करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया।उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था।बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर हुआ फरार। लेकिन, इसके बाबजूद दो बोरा रुपया अब भी भागे अपराधियो के पास ही है।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।साथ ही भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।कुल कितने रुपये की लूट हुई और कितना बरामद हो गया है इसकी सही जानकारी फिलहाल नही मिल पा रही है।