ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, हथियार की नोंक पर लाखों...

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, हथियार की नोंक पर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

12-Jul-2022 02:38 PM

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधी पंजाब नेशनल बैंक से बारह लाख 12 लाख 21 हजार से अधिक रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 किनारे की है. अपराधियों ने शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया.  


घटना के सन्दर्भ बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार 12 लाख 21 हजार से अधिक रुपए लेकर जा रहे थे. तभी 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने हथियार के बल पर रामानुज कुमार बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया. इस क्रम में अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट भी की है. 


इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस को इसकी सुचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी फोटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.


गौरतलब है कि हाल के दिनों में बेगूसराय जिले में लूट और हत्या के कई मामले सामने आए हैं. इन घटनाओं के अधिकांश मामलों में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है. इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. लोगों का कहना है कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही समाप्त हो चुका है.