मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 01:05 PM
By First Bihar
BUXAR: बिहार में गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर बक्सर में गर्मी और लू ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यहां पिता का अंतिन संस्कार करने गए दो बेटे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गए, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ही दिन बाप-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना
दरअसल, भोजपुर के दीघा गांव निवासी राजनाथ सिंह की लू लगने से मौत हो गई थी। रविवार को परिवार के लोग दिवंगत राजनाथ सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बक्सर पहुंचे थे। मृतक के दो बेटे भी दाह संस्कार में शामिल हुए थे, जहां दोनों हिट स्ट्रोक के शिकार हो गए। दाह संस्कार के दौरान दोनों बेहोश होकर गिर गए।
जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विनय कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि नीरज कुमार का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस वक्त उसे 108 डिग्री बुखार था हालांकि अब पहले से स्थिति ठीक है।