हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
11-Mar-2024 12:49 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भारत निर्वाचन आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा का निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और तमाम तरह की तैयारियों में जुट गया है।
दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर कई रणनीतियां बनाई जा रही है ताकि लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निष्पक्ष चुनाव को लेकर कई मानक तैयार किए गए हैं। मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट जारी होना है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए इसके लिए कई रणनीतियां भी बनाई गई है। मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर आयोजन किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर स्ट्रांग रूम का काम चल रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्कॉट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।