ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार: लॉकडाउन में खूब हो रहा तमंचे पर डिस्को, दोनों हाथ में हथियार लेकर डांसर ने लगाए ठुमके, देखिये पूरा वीडियो

16-May-2021 10:23 PM

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना की कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है. नई गाइडलाइन में शादी-ब्याह को लेकर सख्त नियम बनाये गए हैं. लेकिन इसे कोई मानने को तैयार नहीं है. विवाह में 20 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं. यहां तक की आर्केस्ट्रा का आयोजन कर नर्तकियों को भी नचाया जा रहा है. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक डांसर हाथ में हथियार लेकर ठुमके लगाती दिख रही है. 


वायरल वीडियो गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि जगरिटोला गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया था. इस शादी समारोह में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. यहां डीजे की धुन पर सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर डांस का आनंद ले रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रही है कि महिला डांसर अपने दोनों हाथों में हथियार लेकर लेकर डांस कर रही है.



वायरल वीडियो में साफा दिख रहा है कि एक शख्स महिला डांसर को हथियार दे रहा है. जानकारी के अनुसार स्थानीय सरपंच अनिता देवी के पति ने आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया था, जो पेशे से शिक्षक हैं. उसी ने डांसर के हाथ में दो तमंचे देकर डांस करवाया था. वीडियो में भी साफ दिख रहा कि किस तरह एक नर्तकी हाथों में बंदूक लेकर डांस कर रही है. डांस करने के बाद वह बंदूक सरपंच अनिता देवी के पति को वापस करती है.




इस मामले को लेकर गोपालगंज के सदर डीएसपी नरेश पासवान ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है. वीडियो की जांच करवाई जा रही है. जांच के बाद यादोपुर थाने में आयोजकों और अवैध हथियारों को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही महामारी एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. 



उधर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से भी एक मामला सामने आया, जहां बार डांसर के साथ कुछ लोग तमंचे पर डिस्को करते दिख रहे हैं. शादी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. डांसर समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेतिया के चनपटिया का है, बारवाचाप गांव में हुए शादी समारोह में कुछ लोग डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत दास ने जब मामले की प्रारंभिक जांच करायी तो बारवाचाप गांव निवासी नर्मदेश्वर चौबे की बेटी के शादी में ऑर्केस्ट्रा नर्तकी द्वारा हाथ मे देशी कट्टा लहराकर लड़कों के झुंड के पास डांस करने की पुष्टि हुई. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री दास ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है.



दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि कोरोनाकाल में सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दौरान चनपटिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बारवाचाप गांव निवासी नर्मदेश्वर चौबे की बेटी की शादी हो रही थी. शादी समारोह में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रमौली बेलवा निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक दिनेश यादव से नर्तकियों द्वारा डांस करने का एक सट्टा तय किया गया था. उक्त शादी समारोह में नर्तकी अंकिता कुमारी डीजे के धुन पर डांस कर रही थी. तभी नर्तकी का डांस देख रहे पास में बैठे युवकों के समूह में बारवाचाप निवासी विपुल मिश्रा ने नर्तकी अंकिता को देशी पिस्टल थमाया.



डांसर अंकिता ने तमंचे को ऊपर के तरफ लहराते हुए डांस की और पुनः देशी कट्टा को विपुल मिश्रा को वापस कर दी. जिसके बाद युवकों ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाते बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए देर रात तक डांस का लुत्फ भी उठाया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस को इसकी भनक लगी. मामले में पुलिस ने आगे कारवाई करते हुए 9 नामज़द सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कर दिया.