Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Jun-2024 02:43 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में शातिर ठगों ने पैसा डबल करने का झांसा देकर एक युवक से 46 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। ठगी के शिकार युवक ने पड़ोसियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना गंगाछापर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने ही संतोष को ठगी का शिकार बनाया है। संतोष कुमार के घर के बगल में रहने वाले पवन सिंह, रामचन्द्र सिंह, अनुज सिंह और गायत्री देवी ने शेयर बाजार के जरिए रूपयों को दोगुना करने का झांसा संतोष को दिया था। इतना ही नहीं जमीन लिखवाने के नाम पर भी संतोष को ठगी की शिकार बनाया और 46.39 लाख रुपए ठग लिये।
बताया जा रहा है कि सभी आरोप पहले असम में रहते थे। उन्होंने संतोष को झांसा दिया कि शेयर मार्केट में पैसे लगाओ रुपए डबल हो जाएंगे। संतोष ने उनके झांसे में आकर पहले 17.32 लाख दिए और फिर 23 लाख दे दिए। इस तरह से आरोपियों ने संतोष से 46 लाख से अधिक रूपए ऐंठ लिए।
संतोष को जब एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो वह आखिरकार थाने पहुंचा और पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।