ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था फाइनेंस कर्मी, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

23-Sep-2022 06:48 PM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से साढ़े पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के रामदयाल चौक के पास की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि निजी फाइनेंस कंपनी की कर्मी प्रशांत कुमार बैंक में पैसे जमा कराने के लिए 5 लाख 51 लाख रुपए लेकर जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकला, पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्टल की नोंक पर रुपयों से भरा बैग छीन लिये। आस पास के लोग जबतक कुछ समझ पाते बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जिले की सभी सीमाओं को सील कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।