पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-May-2023 01:58 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में जाम से लोग अक्सर परेशान नजर आते है. लगभग हर दिन ही लोग भीषण जाम से त्रस्त रहते हैं. इस जाम में कभी स्कूल के वाहन तो कभी एंबुलेंस का जाम में फंसना तो आम नजारा है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां लोगों की नजर उस वक्त ठहर गई जब एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर स्कूटी से जा रहा था. लोगों ने जब इसकी वजह पूछी तो दुल्हे ने बताया की जाम की वजह से मजबूरन उसे अपनी दुल्हन लेकर स्कूटी से जाना पड़ रहा है.
यह घटना भागलपुर-कहलगांव नेशनल हाइवे का है जहा शंकरपुर से आमापुर तक जाम होने की वजह से दूल्हा गाड़ी फंस गया था. जिससे परेशान हो कर उसने घर से स्कूटी मंगवा ली और अपनी दुल्हनिया को स्कूटी पर बैठा कर अपने घर पहुंच गया. इस बारे में ल्हा रणवीर कुमार ने बताया कि बुधवार को बरात लेकर बेगूसराय गया था. शादी करके सुबह ही वहां से निकला.
वही दुल्हे ने बताया कि सबौर आने के बाद उसने घर फोन किया कि वह आधे घंटे में पहुंचने वाला है जिसके बाद घर की महिलाएं आरती का थाल लेकर इंतजार करने लगी. लेकिन घंटों बाद जब वह नहीं पहुंचा तो घर से बार बार फोन आने लगा. वहां से उसका घर मात्र आधा KM था. फिर दो घंटे जाम में फंसे रहने के बाद दूल्हा घर से स्कूटी मंगवायी और दुल्हनियां को लेकर अपने घर पहुंचा. इसके बाद सारी रस्म पूरी हुई.