ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बिहार में लड्डू पर संग्राम: RJD ने कुत्ता कहा तो भड़की बीजेपी, बोली-...

बिहार में लड्डू पर संग्राम: RJD ने कुत्ता कहा तो भड़की बीजेपी, बोली- कुत्ते वफादारी की मिसाल.. चोर को देखते ही भौंकते हैं

16-Mar-2023 01:48 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले दो दिनों से लड्डू के कारण संग्राम छिड़ गया है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू-राबड़ी समेत सभी 16 आरोपियों को बेल मिलने के बाद आरजेडी की तरफ से विधानसभा में बीजेपी नेताओं को जबरन लड्डू खिलाया जा रहा है। बीजेपी ने जब लड्डू खाने से मना किया तो आरजेडी ने कह दिया कि कुत्तों को घी हजम नहीं होता है। अब बीजेपी ने इसको लेकर आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी MLA हरिभूषण बचौल ने कहा है कि सारी दुनिया इस बात को जानती है कि कुत्ते वफादार होते हैं और वे चोर को देखकर भौकते हैं।


आरजेडी पर हमला बोलते हुए बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि कुत्ते वफादार होते हैं और वे चोर को देखते ही भौकने लगते हैं। जो चोर हैं, उन्हें देखकर कुत्ते तो भौकेंगे ही। आरजेडी के नेता समन और बेल पर हैं, उनके पिता जेल की यात्रा कर बाहर आए हैं। हेल्थ ग्राउंड पर बेल मिला है और घूम-घूमकर लड्डू बांट रहे हैं। इससे पहले भी बेल मिलने पर हाथी पर चढ़कर आए थे और बाद में तीन साल का जेल काटना पड़ा। भले ही बेल मिल गया है लेकिन फिर से उन्हें जेल जाना पड़ेगा। मुंछ भी नहीं आई थी और इतना संपत्ति के मालिक बन गए, अब जवाब देने में परेशानी क्यों हो रही है। बचौल ने कहा कि अभी भी वक्त है तेजस्वी यादव माफी मांग लें, नहीं तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।


दरअसल, रेलवे में नौकरी के बदले जनीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत इस स्कैम से जुड़े 16 आरोपियों की बुधवार को दिल्ली स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने लालू परिवार को राहत देते हुए 50 हजार के निजी मुचलके पर सभी आरोपियों को बेल दे दिया था। बेल मिलने के बाद पटना में आरजेडी नेताओं में भारी खुशी देखी गई और खुशी के लड्डू बांटे गए।


उधर, बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के विधानसभा की कार्यवाही से निलंबन के बाद सभी बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरना दे रहे थे। इसी बीच आरजेडी के कुछ विधायक लड्डू लेकर पहुंच गए और बीजेपी विधायकों के मना करने के बावजूद उन्हें जबरन लड्डू खिलाने की कोशिश की।बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर भी उठाया। स्पीकर के मना करने के बावजूद आरजेडी के आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से ट्वीट कर पूछा गया कि ‘क्या शुद्ध देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं’?


news image