अरवल में आंगनबाड़ी सहायिका की रेप के बाद पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी Bihar Sand Scam: पटना में जब्त बालू का बड़ा खेल...EOU की जांच के बाद बिक्रम थाने में लाईसेंसधारियों के खिलाफ केस दर्ज Bihar Ips Officer: बिहार के 5 IPS अफसरों को मिला नया जिम्मा...आने वाले कुछ दिनों तक प्रतिस्थानी के तौर पर करेंगे काम BIHAR: अब 24 घंटे में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन मंत्री श्रवण कमार ने एजेंसी को दिये सख्त निर्देश सुपौल के लाल मोहम्मद इजहार ने रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन, मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा वैशाली में मानव तस्करी और देह व्यापार का खुलासा, दो बहनों का रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार बिहार: शहीद जवान अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का अनावरण, पत्नी को नियुक्ति पत्र और 43 लाख की अनुग्रह राशि बिहार का दूसरा 'टारजन' दिलबर खान: 1 किलो दाल, 5 लीटर दूध और 50 रोटियों की खुराक से कर रहा हैरान करने वाले स्टंट बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग ने दी स्पष्ट जानकारी एक सिपाही ऐसा भी: घायल को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लोगों के साथ-साथ पुलिस कप्तान ने भी की तारीफ
05-Jun-2024 09:42 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। इस बार चुनाव जीतने वाले सांसदों में सवर्ण समुदाय से 12 सांसद हैं। जबकि दलित समाज से छह सांसद बने हैं। ये सभी सुरक्षित सीट से चुने गए हैं। जबकि दो अल्पसंख्यक समुदाय और बाकी 20 सांसद पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय से चुने गए हैं। वहीं, सबसे अधिक सात यादव सांसद बने हैं। इसके बाद छह सांसद राजपूत जाति के हैं।
इस बार के लोकसभा चुनाव के विनिंग कैंडिडेट में सबसे पहले सवर्ण समुदाय के जातियों की बात करें तो सबसे पहले छह राजपूत सांसदों में राधामोहन सिंह, लवली आनंद, सुधाकर सिंह, वीणा देवी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राजीव प्रताप रूडी हैं। इसके साथ ही तीन भूमिहार सांसदों में गिरिराज सिंह, ललन सिंह और विवेक ठाकुर को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा दो ब्राह्मण गोपाल जी ठाकुर और देवेश चंद्र ठाकुर भी चुने गए हैं। जबकि, विजयी उम्मीदवारों में सवर्ण समुदाय में एक कायस्थ रविशंकर प्रसाद चुने गए।
वहीं, अतिपिछड़ा सांसदों में सात लोकसभा के लिए चुने गए हैं। ये रामप्रीत मंडल, दिलेश्वर कामैत, प्रदीप सिंह, राजभूषण निषाद, अजय मंडल, सुदामा प्रसाद और राजेश वर्मा हैं। पिछड़ा वर्ग में कुर्मी-कुशवाहा से सुनील कुमार, विजया लक्ष्मी देवी, कौशलेन्द्र कुमार, राजाराम सिंह और अभय कुशवाहा हैं। डॉ संजय जायसवाल वैश्य तो अशोक यादव, मीसा भारती, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, दिनेश चंद्र यादव, गिरिधारी यादव, सुरेन्द्र यादव और नित्यानंद राय यादव हैं। दलित समुदाय से आलोक कुमार सुमन, चिराग पासवान, शांभवी चौधरी, मनोज कुमार, जीतन राम मांझी और अरुण भारती हैं।
मालूम हो कि, पिछले चुनाव में अतिपिछड़ी जातियों से सात ही सांसद बने थे। इसमें रामप्रीत मंडल, दिलेश्वर कामैत, प्रदीप सिंह, दुलाल चंद्र गोस्वामी, अजय निषाद, अजय कुमार मंडल, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी थे। पिछड़ी जातियों से 12 सांसद बने थे। इसमें सुनील कुमार, संतोष कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, महाबली सिंह कुशवाहा तो डॉ संजय जायसवाल, रमा देवी, सुनील कुमार पिंटू वैश्य थे। पांच यादव सांसदों में अशोक कुमार यादव, दिनेश चंद्र यादव, नित्यानंद राय, गिरिधारी यादव व रामकृपाल यादव थे।
उधर, सवर्ण समुदाय में दो ब्राह्मण गोपालजी ठाकुर व अश्विनी कुमार चौबे, एक कायस्थ रविशंकर प्रसाद, तीन भूमिहार गिरिराज सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और चंदन सिंह तो राजपूत सांसदों में राधामोहन सिंह, वीणा देवी, कविता सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राजीव प्रताप रूडी, आरके सिंह, सुशील कुमार सिंह थे।