ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / बिहार में अलग से होगा खेल विभाग का गठन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का...

बिहार में अलग से होगा खेल विभाग का गठन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान

06-Jan-2024 05:35 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्रवितरण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया कि जल्द ही बिहार में अलग से खेल विभाग गठित किया जाएगा,जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकेगा। 


दरअसल, बिहार में फिलहाल खेलों से संबंधित सभी कार्य कार्य कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत किए जाते हैं। जितेंद्र कुमार राय इस विभाग के मंत्री हैं।अलग से खेल विभाग बनने के बाद राज्य में स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिल सकेगा। राज्य में खेल का माहौल बनाने और खिलाड़ियों को बुनियादी एवं बेहतरीन सुविधाएं मिलने की दिशा में काम तेजी से होगा। बिहार सरकार नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लेकर आई है, इसके तहत मेडल लाकर देश और बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।


शनिवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। इन खिलाड़ियों को बीडीओ से लेकर इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सीएम नीतीश ने ऐलान किया कि अच्छे खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इससे युवा अपना पूरा ध्यान खेल पर फोकस कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में अभी तक खेल से संबंधित सभी कार्य कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन किए जाते थे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से खेल से संबंधित विभाग का गठन किया जाएगा। इस विभाग द्वारा खेल-कूद से संबंधित कार्य किए जाएंगे और खेल में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों की पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।