ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार में खाद की किल्लत पर बोले लालू.. डबल इंजन सरकार कानों में...

बिहार में खाद की किल्लत पर बोले लालू.. डबल इंजन सरकार कानों में तेल डाल कर सोई है

06-Dec-2021 01:01 PM

PATNA : बिहार में खाद की किल्लत से लोग परेशान है. देर रात के बाद से लोग लाइनों में लग रहे है. लेकिन सुबह तक खाली हाथ के साथ मायूसी लग रही है. यह मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. जनअधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इसको लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है. 


लालू यादव ने एक वीडियो को रिट्वीट किया है. वीडियो में खाद के लिए परेशान लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. यह वीडियो सुपौल के त्रिवेणीगंज का है. इस वीडियो के साथ लालू यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री सहित डबल इंजन सरकार कानों में तेल डाल कर सोई हुई है.


क्या लिखा लालू ने- 

बिहार में खाद ही नहीं है. किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे है. मुख्यमंत्री सहित डबल इंजन सरकार कानों में तेल डाल, आँखों पर पट्टी बाँध व नींद की गोलियाँ खाकर सोए हुए है. ये किसानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दूर ये खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे. धिक्कार है!

news image

इसके पहले राजद की ओर से यह वीडियो ट्वीट किया गया था. जिसमें लिखा था कि- खाद के लिए रात से ही गोदामों के बाहर लाइन लगा रहे हैं बिहार के किसान. बिना जानकारी वाले दंभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गलती से कोई पूछ ले तो वही जवाब मिलेगा-"हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है! हम पता करवा लेते हैं!"