ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार में अपहरण उद्योग! स्वर्ण कारोबारी का बेटा अगवा, बदमाशों ने मांगी 20 लाख की फिरौती

12-Oct-2023 11:22 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बिहार में एक बार फिर अपहरण उद्योग शुरू हो गया। बेतिया में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया है। 9वीं का छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। बदमाशों ने फिरौती के तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। खुद एसपी पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।


अपहृत छात्र की पहचान कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के 14 वर्षीय बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। अपहरण के बाद फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। खुद एसपी डी. अमरकेश मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। 


परिजनों के मुताबिक, आशीष बुधवार को पढ़ाई करने कुमारबाग हाई स्कूल गया था। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। आशीष का बैग और साइकिल स्कूल से बरामद किया गया है। शाम करीब सात बजे एक अनजान नंबर से आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि उनके बेटा का अपहरण कर लिया गया है, 20 लाख रुपये का प्रबंध कर लो। रुपये का प्रबंध हो जाने पर बताओ, तब रुपये पहुंचाने की जगह बता दी जाएगी। अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि इसकी जानकारी किसी को देने पर अंजाम बुरा होगा और बच्चे से हाथ धोना पड़ेगा। कुछ ही देर के अंतराल में चार-पांच फोन आया और बदमाशों ने हर बार धमकी दी और फिरौती की रकम तैयार रखने को कहा।


इसके बाद छात्र के पिता ने घटना की जानकारी कुमारबाग ओपी पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। फिरौती के लिए जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच की गई तो वह मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के रहने वाले ताहिर हुसैन नामक व्यक्ति का निकला। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस रात भर शेख धुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा आदि कई जगहों पर छापेमारी की हालांकि ताहिर पुलिस के कब्जे में नहीं आ सका। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


अगवा छात्र आशीष के पिता नग नारायण साह की बेतिया के बानुछापर में सोने चांदी की दुकान है। गुरुवार की सुबह एसपी कुमारबाग ओपी पहुंचे और नगनारायण साह से पूछताछ की। एससीडीपीओ अभी कुमारबाग ओपी में ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही है जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।