ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sand Mining: बिहार में कल से शुरू होगा बालू खनन का काम, जानें होम डिलीवरी को लेकर क्या है प्लान

Sand Mining: बिहार में कल से शुरू होगा बालू खनन का काम, जानें होम डिलीवरी को लेकर क्या है प्लान

15-Oct-2024 07:32 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 16 अक्तूबर से करीब 236 घाटों से बालू खनन और बिक्री शुरू होगी। इसको लेकर खान एवं भूतत्व विभाग तैयारी कर रहा है। फिलहाल एनजीटी के निर्दश पर 15 जून से 15 अक्तूबर तक बालू खनन बंद है। इससे पहले सूबे में करीब 152 घाटों से बालू खनन हो रहा था। ऐसे मे 16 से बालू खनन शुरू होने पर करीब 55 फीसदी घाटो की संख्या मे बढ़ोतरी हो जायेगी। 


जानकारी के अनुसार, राज्य में कुल कुल 891 बालू घाट है। इनमें 488 लाल और 403 सफेद बालू के घाट है। इसमें से 236 घाटों से खनन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है। जबकि अन्य घाटो की बंदोबस्ती सहित पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। इसे पूरा होते ही इन घाटों पर भी खनन का काम शुरू कर दिया जाएगा। 


राज्य सरकार का मकसद अधिक से अधिक घाटो से बालू का खनन शुरू करना है। इससे आम लोगो को निर्माण कार्य के लिए कम समय मे उचित कीमत पर बालू उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार को राजस्व मे भी बढ़ोतरी हो सकेगी। उधर, बालू और गिट्टी ढोने वाले वाहनों के चारों तरफ लाल रंग की 20 इंच चौड़ी पट्टी पेंट करना होगा।


उस पर सफेद रंग से छह इंच चौड़े फांट साइज के शब्दों में खनन वाहन निबंधन संख्या और निबंधन साफ्ट की निबंधन संख्या लिखनी होगी। इससे खनिज लदे वाहनों को दूर से ही पहचाना जा सकेगा और अवैध तरीके से खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। ऐसे में बालू कारोबारियों की फिर से चांदी होने वाली है। चार महीने के बाद यह खनन फिर से शुरू हो रहा है। इससे बालू की कीमतें नियंत्रित होंगी और लोगों को आसानी से बालू मिलेगा। खनन विभाग ने ठेकेदारों को ड्रोन सर्वे रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।