बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
21-Jul-2024 07:52 AM
By First Bihar
PATNA: कल यानी सोमवार से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है। सावन का महीना शिवभक्तों के लिए काफी अहम होता है। लाखों की संख्या में शिवभक्त भागलपुर के सुल्तानगंज से जल भर कर कांवड़ लेकर देवघर जाते हैं। इस बार भी डबल इंजन सरकार ने कांवड़ियों के लिए बड़ी तैयारी की है। सरकार की कोशिश है कि श्रावणी मेला के दौरान किसी भी शिवभक्त को कोई परेशानी न हो।
दरअसल, बिहार में 22 जुलाई से श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी जो आगामी 19 अगस्त तक चलेगा। लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बिहार समेत पूरे देश से सुल्तानगंज पहुंचेंगे और वहां से जल लेकर देवघर के लिए कूच करेंगे। पिछली बार 75 लाख से अधिक श्रद्धालु श्रावणी मेला में पहुंचे थे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
ऐसे में बिहार की डबल इंजन सरकार ने बड़ी तैयारी की है। बिहार सरकर के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की गिनती तकनीक के जरिए होगी। श्रद्धालुओं की गिनती के लिए कैमरा मशीन लगाई गई है, जो उनकी गिनती करेगी। श्रद्धालुओं के आराम करने के लिए चार जगहों पर 1200 टेंट सिटी भी बनाई गई है।
मंत्री ने बताया कि सुल्तानगंज और धोबई में पहली बार दो-दो सौ बेड की टेंट सिटी बनाई गई है जबकि बांका के अबरखा में 6 सौ बेड और मुंगेर के खैरा में दो सौ बेड की टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। सभी टेंट सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, शौचालय, पंखा, चिकित्सीय सेवा समेत तमाम तरह की व्यवस्था की गई है ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंचे कॉल सेंटर काम करेगा। इसके लिए टोल फ्री मंबर 18003097677 जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर श्रद्धालु अपनी समस्या बत सकते हैं, उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो सौ नए कांवड़ स्टैंड का निर्माण कराया गया है। डाकबम के लिए पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।