ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में कैसा सुशासन ? बालू तस्करों ने किया पुलिस पर हमला, SHO समेत दो जवान घायल

19-Aug-2023 12:41 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों और बालू माफियाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और बालू माफियाओं के गुंडागर्दी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है। जहां बालू तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें थानाध्यक्ष समेत दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौतम बुद्ध आश्रम के समीप बालू तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया है। पुलिस पर हमले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं दो जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है है  प्रतिबंधित बालू को लेकर ट्रैक्टर से तस्कर गया शहर के बागेश्वरी गुमटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थानाध्यक्ष ने बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बालू तस्करों ने करीब 1 किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाया। उसके बाद  बालू तस्करों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत दो जवान घायल हो गए। 


वहीं, इस घटना की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक पीएन साहू ने सर्च अभियान चलाकर  एक बालू तस्कर को पकड़ लिया है। हालांकि, पूरा गिरोह पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने यह उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मामले में अन्य दोषियों को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसको लेकर अभी सर्च अभियान जारी है। 


इधर, इस घटना की सुचना के बाद डेल्हा थाना पुलिस को सहयोग करने के लिए कोतवाली थाना अध्यक्ष बवन बैठा, सिविल लाइन थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, दंगा निरोधक दस्ता के जवान और 112 नंबर की पुलिस की गाड़ियां पहुंची। फिलहाल माहौल शांत है। हालांकि, बालू तस्कर पुलिस की कार्रवाई पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।