Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट
21-Oct-2019 06:52 AM
PATNA : पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में वोटिंग शुरू हो गई है. चुनाव के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है.
मतदान केंद्रों से लेकर सड़क तक भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिल रही है. 32 लाख से ज्यादा वोटर आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान के साथ ही आज 45 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा.
बता दें कि आज सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र पर उपचुनाव हो रहा है. किसी भी मतदान केंद्र से संबंधित शिकायतें कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0612-2215978, 0612-2215877 और 0612-2207509 पर दर्ज की जा सकेंगी.
सभी सीटों के प्रमुख उम्मीदवार
बेलहर : लालधारी यादव (जदयू)रामदेव यादव (राजद)
नाथनगर: लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू) राबिया खातून (राजद), अजय राय (हम)
सिमरी बख्तियारपुर : अरुण यादव (जदयू) जफर आलम (राजद)
दरौंदा: अजय कुमार सिंह (जदयू) उमेश कुमार सिंह (राजद) भरत सिंह (भाकपा) जयशंकर पंडित (माले)
किशनगंज: स्वीटी सिंह (भाजपा) सइदा बानो (कांग्रेस) फिरोज आलम-(भाकपा)
समस्तीपुर लोकसभा : प्रिंसराज-(लोजपा) डॉ अशोक कुमार (कांग्रेस)