Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
24-Oct-2023 09:41 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर नीतीश तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला है। मुंगेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश तेजस्वी के साथ साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर भी निशाना साधा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति हो गई है। हर दिन बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगल राज नही बल्कि गुंडा राज स्थापित हो गया है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मंगलवार को मुंगेर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपराधियों की गोली की शिकार घायल रेल कर्मी की पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बदमाशों की गोली से मारे गए बीएमपी जवान अमन कुमार के आश्रितों से भी मुलाकात की। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बिहार के अंदर पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। अपराधी पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है सत्ता में बैठे लोग इनके संरक्षक बने हैं।
इस दौरान उन्होंने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर के सांसद अपने आप को सुपर सीएम कहते हैं। क्या मुंगेर के प्रति उनकी कोई जिम्मेवारी नहीं है। डेंगू के डंक से मुंगेर कराह रहा है। अपराधियों के पास से निकली गोली से विधवा और बच्चे चीत्कार रहे है और शासन में बैठे लोग मौन हैं। बिहार अमें ब जंगल राज नहीं बल्कि गुंडाराज बन गया है और शासन में बैठे लोगों से इनको संरक्षण मिल रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में डेंगू से 6-7 लोगों की मौत हो गई है। तेजस्वी यादव जापान की यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से गृह विभाग और उपमुख्यमंत्री से स्वास्थ्य विभाग नहीं संभल पा रहा है।