ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में न्यायाधीश भी सुरक्षित नहींं! शातिर चोरों ने जज के घर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े कर दिया बड़ा कांड

09-Oct-2023 05:46 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक जज के घर को निशाना बनाया है। चोर दिनदहाड़े जज के घर में घुस गए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना सहायक थाना अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी की है।


दरअसल, सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। न्यायिक दंडाधिकारी घर में ताला बंद कर अपनी पत्नी के साथ कोर्ट गए थे। कोर्ट से लौटने के बाद जब जज और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। चोरों ने घर में रखे कीमती सामानों पर हाथ साथ कर दिया था और वहां से फरार हो चुके थे।


जज के घर में दिनदहाड़े हुए चोरी की इस वारदात के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी समेत पुलिस के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई। पुलिस टीम चोरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। जज के घर में चोरी के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।