बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
15-Nov-2023 12:10 PM
By First Bihar
PATNA : घटना कैसी भी हो उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम होती है। इस तरह की घटना के कुछ लोगों का मनोबल बढ़ता है लेकिन प्रशासन उनके मनोबल को तोड़ने में जुटी हुई है। यह बातें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बीते कल जमुई में बालू माफिया के द्वारा दारोगा को कुचलकर मारे जाने को लेकर कही है।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि - आज इतना दिन हो गया है इसके बाबजूद कोई भी जातीय गणना नहीं करवाया। लेकिन, नीतीश जी जैसे व्यक्ति पैदा हुए जिन्होंने आजादी के 70 साल बाद कराया है आर्थिक और सामाजिक स्थिति का भी पता लगवाया हिंदुस्तान में यह नया ट्रेंड है। परिस्थितियों को देख कर के आप आगे बढ़िए तो इसकी डिमांड लंबे समय से होती रही है।
अशोक चौधरी ने कहा कि - आज हमारे नेता ने जो किया है वह मिल का पत्थर साबित होगा। आज इससे पूरा बिहार के लोगों का कल्याण होगा। बिहार की जनता का सही से संपूर्ण विकास के लिए यह गणना बेहद जरूरी था। आज यह करवाया गया है और इसकी तारीफ हर जगह हो रही है। इससे बेहतर क्या हो सकता है।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर भाजपा के कार्यक्रम को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि- वो लोग जात- पात की राजनीत करते है। लेकिन आज उससे ज़्यादा ज़रूरी है काम की राजनीति। भाजपा लोगों के बीच गलत संदेश देने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन उससे किसी का फायदा नहीं होने वाला है। नीतीश कुमार ने काम किया है और जो व्यक्ति काम करेगा वही बिहार में रहेगा ।