सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Mar-2022 12:38 PM
PATNA : बिहार में भाजपा और जदयू में टकराव बढ़ता जा रहा है. यह बेगूसराय में देखने को मिला. बुधवार को डीएम ऑफिस पर जदयू के दो पूर्व विधान पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर विरोध किया. JDU नेताओं का आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रजौड़ा में हिंदू-मुस्लिम मामले को बेवजह तूल दिया. जदयू नेताओं का कहना है कि गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सुशासन पर भी सवाल उठाया यह कहीं से सही नहीं है.
दूसरी तरफ इसपर मंत्री काफी नाराज हो गए हैं. उन्होंने गुरुवार सुबह जदयू पर इसके लिए हमला बोला है. ट्वीट कर उन्होंने जदयू को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनके इस ट्वीट से बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमी आने की उम्मीद लग रही है. BJP और JDU नेताओं में बयानबाजी तेज हो सकती है.
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया है कि कट्टरपंथियों के खिलाफ व धर्म के पक्ष में खड़ा होते ही मैं अपराधी हो ? जदयू मित्रों से निवेदन है कि जितना चाहें मेरा पुतला जलाएं लेकिन हिंदुओं को कट्टरपंथियों के हमले से बचाएं। गिरिराज सिंह ने साथ में यह भी कह दी है कि आपके आचरण से यह संदेह नहीं होना चाहिए कि आप ही कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हमला करवा रहे हैं.