BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
19-Feb-2022 03:00 PM
SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है. जहां एक अधजला शव पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुडहिया गांव निवासी 34 वर्षीय जदयू कार्यकर्ता मोहम्मद खलील आलम रिजवी के रूप में की गई है. परिजनों बताया कि बीते 16 फरवरी की सुबह ही खलील घर से निकला था. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने खलील से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर उसकी निर्मम हत्या कर शव को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे ढाब में फेंक दिया.
परिजनों ने बताया कि मृतक के मोबाइल पर 16 फरवरी को ही बदमाशों ने देर शाम दो बार पैसे मंगा गया था. इसके बाद मृतक घर से निकला तो गायब हो गया. इसके बाद परिजनों को अपहरण की आशंका हुई. परिजनों ने इसको लेकर मुसरीघरारी थाना में सुचना दी.
जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई. लेकिन इसी बीच 19 फरवरी को वासुदेवपुर में जदयू कार्यकर्ता का शव अधजले अवस्था में पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया वहीं मामले की छानबीन में जुट गई है.