ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / बिहार में जंगलराज रिटर्न्स ! इंजीनियर को किया गोलियों से छलनी;जानिए क्या है...

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स ! इंजीनियर को किया गोलियों से छलनी;जानिए क्या है पूरा मामला

09-Dec-2023 11:00 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन इस तरह के मामले निकल कर सामने नहीं आते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक इंजीनियर को गोलियों से छलनी कर दिया है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहा था काम। 


दरअसल, मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में लगे एक इंजीनियर को गोली मार दी गई। इंजीनियर को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इंजीनियर को पैर के नीचे गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।


वहीं, इस घटना को लेकर इंजीनियर को इलाज के लिए सफियाबाद स्थित इमरजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष पहुंचे। पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल इंजीनियर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। 


आपको बताते चलें कि,मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। इसके लिए शहर की सड़के की खोदाई भी की जा रही है। शुक्रवार की रात बिंदवारा मोड़ के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही थी। जहां तीन बजे के आसपास कार से दो युवक पहुंचे और काम में लगे इंजीनियर विपिन कुमार को सड़क की खोदाई करने मना करने लगे। बहस होने लगी। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर इंजीनियर पर गोली चला दी, इंजीनियर के पैर के निचले हिस्से में लगी है।