ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

अमित शाह के रैली से पहले पटना में डबल मर्डर : जमीन कारोबारियों की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली, झाड़ी में फेंका शव

25-Feb-2023 08:29 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हुआ जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या,  बलात्कार और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिख रही है लेकिन इसके बावजूद अपराधी इनके नाकों के नीचे अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार के राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से जुड़ा हुआ है। जहां बदमाशों ने दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। अपराधियों ने यह कारनामा केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से ठीक पहले किया है। जबकि इनके आगमन को लेकर पुलिस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी इलाके के बाइपास थाना क्षेत्र में जोर विगहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो जमीन कारोबारियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है। इस घटना में मृत युवक की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।


वहीं,इस मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों के निशाने पर जमीन कारोबारी संजीव कुमार थे, लेकिन उनके साथ रहे राजेश कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते थे। घटनास्थल पर एएसपी, बाइपास और गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिए। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिली कि जोर विगहा गांव के समीप सुनसान इलाके की झाड़ी में खून से लथपथ दो युवकों के शव पड़े हैं। दोनों को सिर और छाती में गोली मारी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एएसपी ने बताया दोहरे हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका की भी जांच कर रही है। 


इधर, इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। वारदात की सूचना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया। एएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव सुनसान इलाके में झाड़ी में फेंका गया था, इस कारण पुलिस को भी काफी देर से सूचना मिली। दोनों जमीन कारोबारियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।