ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल : बड़े भाई ने छोटे को गोलियों से किया छलनी, मौके पर हुई मौत

23-Apr-2024 10:20 AM

By RAKESH KUMAR

ARA : बिहार में जमीन के लिए खूनी जंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जमीन के टुकड़े के लिए एक ही परिवार के लोग एक-दूसरे का खून बहा रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है। जहां जमीन के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना चरपोखरी थानाक्षेत्र के गड़हनी बाजार की है। 


बताया जा रहा है कि गड़हनी थानाक्षेत्र के बड़ौरा गांव के रहने वाले दो सगे भाई अजीज मियां और लियाकत अली अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गड़हनी आये थे। शादी समारोह समाप्त हो होने के बाद मंगलवार को दोनों भाई मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस आये और कमरा बंद कर जमीन और संपति को लेकर बातचीत करने लगे।


इसी बीच बात बढ़ गई और बड़े भाई अजीज मियां ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाली और छोटे भाई लियाकत अली को तीन गोली दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। छोटे भाई की हत्या करने के बाद भी आरोपी बड़ा भाई वहां से भागा नहीं बल्कि घटनास्थल पर ही बैठा रहा। छोटा भाई खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था।


गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।