मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-May-2023 12:57 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के हरीबोला गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, हरीबोला गांव निवासी नागेश्वर यादव और संतोष यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को घर के महिलाएं आंगन में वट सावित्री की पूजा कर रही थीं, तभी संजय यादव, रंजीत यादव, सीताराम यादव, सुलेखा देवी, रीना देवी, नूतन देवी, रूपम कुमारी समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में नागेश्वर यादव, संतोष यादव, सुमित्रा देवी, मालती देवी, दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मुताबिक, आम के बगीचा में खूंटा में मवेशी बांध रहे थे, इसी दौरान नागेश्वर यादव और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का बयान दर्ज किया है और छानबीन के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने संबंधित थानेदार को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।