ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार में जल्द खुलेंगे 18380 नये आंगनबाड़ी केंद्र, केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा देवी के...

बिहार में जल्द खुलेंगे 18380 नये आंगनबाड़ी केंद्र, केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा देवी के साथ VC में मंत्री मदन सहनी ने की थी मांग

10-Aug-2024 06:24 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 18 हजार 380 नये आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही खुलेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनपूर्णा देवी ने हर राज्य के समाज कल्याण मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अहम बैठक की। देश के विभिन्न राज्यों ने केंद्र सरकार के सामने अपना सुझाव एवं मांग रखा। 


बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बिहार की आबादी को देखते हुए 18380 नये केंद्र खोलने की मांग की। इसके साथ बिहार सरकार ने केंद्र में पोषाहार की राशि बढ़ाने, 10 नये ज़िलों में वन स्टॉप सेंटर का भवन निर्माण और संचालन सहित कई मांगे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार की माँग को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।


 केंद्रीय मंत्री ने अविलंब बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ जल्द ही दिल्ली में एक बैठक करने की बात कही। बैठक में निदेशक ICDS कौशल किशोर, ओएसडी बीरेन्द्र कुमार, आप्त सचिव गिरधारी लाल और उत्कर्ष किशोर मौजूद थे।news imagenews image

news image