Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम... police attack : मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पुलिस-कर्मियों को सड़क पर पीटा PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया DM Raid: DTO कार्यालय में DM का छापा, दलाल गिरफ्तार ; CCTV जब्त कर मामले की जांच तेज vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी Bihar crime news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, मातम में बदला ख़ुशी का माहौल
20-Jan-2024 06:20 PM
By First Bihar
SASARAM: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गईं हैं। सभी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और एक दूसरे को धूल चटाने की रणनीति बना रहे हैं। बिहार में दूसरे राज्यों की पार्टियां भी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतरने का प्लान बना रही हैं। रोहतास में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने वंचित शोषित जागरण रैली का आयोजन किया। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा एलान कर दिया।
दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस रैली के जरिए बिहार में आगामी चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने खुले मंच से ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दो सीटों पर और विधानसभा चुनाव में बिहार के 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बिहार में वंचितों और शोषितों को अभी तक विकास नहीं हो सका है।
रोहतास के डेहरी डालमियानगर झंडा चौक मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बिहार में लालू और नीतीश की सरकार ने दलित वंचित और शोषितों को सिर्फ अपना वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। यही कारण है कि इन सभी का अभी तक विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इन सभी के हक और हुक़ूक़ की लड़ाई को लड़कर उनका संपूर्ण विकास करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से शिक्षित और संगठित रहने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार रैलियां की जा रही हैं ताकि बिहार में होने वाले आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़कर लोकसभा और विधानसभा में अपने समाज के लोगो को पहुंचाना चाहती। जब तक सदन में हमारे लोग नहीं रहेंगे तब तक हमें अपनी भागीदारी नहीं मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि जब हमारे लोग सदन में रहेंगे तभी वंचित और शोषितों के विकास के लिए जैसे उत्तर प्रदेश में लड़ाई लड़कर बिजली बिल में संशोधन करते हुए गरीबों को इसका लाभ दिया गया है उसी तरह से बिहार में भी गरीबों को नि:शुल्क बिजली दिलाने का काम करेगी। इसके अलावा भूमिहीनों को पांच-पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराकर उनके पक्के मकान का निर्माण करायेगी। वहीं उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पूरे देश में स्वास्थ्य और शिक्षा में समानता का अधिकार लागू करने का हर संभव प्रयास कर रही है ताकि गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा का लाभ मिल सके।