ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! सुबह सवेरे होटल मालिक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

16-Oct-2023 11:18 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक लाइन होटल के मालिक की गाड़ी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। गोलीबारी की इस घटना में होटल मालिक बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तुर्कि ओपी क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि विकास लाइन होटल मालिक कही जा रहे थे, तभी घर से थोड़ी ही दूरी पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। इस जानलेवा हमले में होटल मालिक बाल-बाल बच गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। शुरुआती जांच में कई तरह की बातों पर चर्चा हो रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। बता दें कि विकास लाइन होटल का विवादों से पुराना नाता रहा है।