RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-Mar-2022 11:43 AM
By AJIT
JEHANABAD : खबर बिहार से आ रही है जहां होली पर्व के मौके पर बाहर से अपने गांव आए व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है तो वही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
घटना जहानाबाद जिले के काको थाना अंतर्गत भेलू बीघा गांव की है. जहां बीते देर रात रबीन्द्र कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाहर में काम करने वाले रबीन्द्र कुमार होली पर्व में अपने घर आए हुए थे कि इसी बीच बीते देर रात लगभग दो बजे कोई घर से बुलाकर ले गया और गांव के बाहर में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दिया.
घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर जिले के एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. अभी तक की जांच में एसडीपीओ ने बताया कि कोई पुरानी दुश्मनी को लेकर गोली मारकर हत्या की गई है. और जो हत्यारे हैं वह विश्वास में ले जाकर विश्वासघात किए हैं और घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वही परिवार वालों और ग्रामीणों ने बताया है कि होली पर्व को लेकर दो दिन पहले ही यह अपने गांव भेलू बीघा आए थे और बीते देर रात प्लानिंग के तहत कुछ लोगों ने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है. घर से देर रात किसने बुलाया यह अभी पता नहीं चल पा रहा है.
वही एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे ने गांव से दूर बधार में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. और परिजनों को समझा-बुझाकर सबका पोस्टमार्टम करने के लिए स्थानीय काको थाना को निर्देश दिए हैं और साथ ही साथ हत्यारे की गिरफ्तारी का जल्द से जल्द आदेश भी दिए हैं.